27 जून शनिवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।* उपाय :- काली-सफेद गाय को खाना खिलाने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हालाँकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है।* उपाय :- लक्ष्मी-नारायण मंदिर के नियमित दर्शन करने व प्रसाद चढाने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। अपने घर से बाहर निकलते समय अपने जरुरी सामान को एक बार जरुर देख लें।* उपाय :- भगवान में आस्था रखें, सत्संगति करें और मानसिक हिंसा करने से बचना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। ज़रूरत से ज़्यादा सोना आपकी ऊर्जा को ख़त्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन ख़ुद को सक्रिय रखें।* उपाय :- आत्मिक संतुष्टि बढ़ाने के लिए घर में पौधों के गमलों में या बाथरुम में हरे पत्थर के दाने या हरा मार्बल रखें।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।* उपाय :- किसी नेत्रविहीन व्यक्ति की मदद करने से लव लाइफ बढ़िया रहेगी।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। ग़ज़ब का दिन है – फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है।* उपाय :- अपने इष्टदेव को पूजा में लाल सिंदूर अर्पित करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं। आज अपने घर की छत में लेटकर खुले आसमान को निहारना आपको अच्छा लगेगा। आज आपके पास इसके लिए पर्याप्त समय होगा।* उपाय :- धन लाभ के लिए उगते हुए सूर्य को देखते हुए 11 बार ॐ का उच्चारण करें।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाख़ुश और नाराज़ हो सकते हैं। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं।* उपाय :- शुद्ध सूती कपडा और नमकीन गरीब स्त्रियों को समय-समय पर दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।* उपाय :- पीपल के वृक्ष पर जल चढाने से स्वास्थ्य बना रहेगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।* उपाय :- मछलियों को चारा डालने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे। कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।*
उपाय :- चने की दाल गाय को खिलाने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।* मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर देनी चाहिए।*
*_उपाय :- बहन, बेटी व मौसी का सम्मान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
*🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ दिनांक – 27 जून 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – त्रयोदशी रात्रि 12:43 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
🌤️ नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 10:11 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
🌤️ योग – साध्य दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात शुभ
🌤️राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 11:01 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:10
🌤️ सूर्यास्त – 06:23
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- शनिप्रदोष व्रत
💥विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
👉🏻 शमीपत्र का करे यह उपाय समृद्धिदायक संयोग बनेगा⤵️
🌷 अन्नपूर्णा प्रयोग 🌷
🏡 प्रति पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |
🌷 शनि निवारण का उपाय 🌷
🙏🏻 गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहन लें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत होते हैं l
🌷 ग्रहों से जुड़े दोष एवं आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
🙏🏻 कहा जाता है कि कुछ खास चीजों को यदि नहाने के पानी में डाल लिया जाए तो ग्रहों से जुड़े दोष दूर होते हैं और साथ ही, उम्र बढ़ती है व आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आईए जानते हैं ज्योतिष और लक्ष्मी योग नाम के ग्रंथ में बताए गए कुछ खास उपायों को ..
👉🏻 पानी में इलायची या केसर डालकर नहाने से आर्थिक तंगी दूर होती है ।
👉🏻 पानी में दूध मिलाकर नहाने से शक्ति मिलती है और उम्र भी बढ़ती है ।
👉🏻 पानी में रत्न डालकर नहाने से आभूषणों की प्राप्ति होती है ।
👉🏻 पानी में तिल डालकर नहाने से महालक्ष्मी की कृपा मिलती है ।
👉🏻 पानी में थोड़ा दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है ।
👉🏻 घी डालकर नहाने से आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है ।
👉🏻 पानी में इत्र या सुगंधित चीजें डालकर नहाने से पैसों की कमी दूर होती है ।
~ पंचांग ~

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *