तंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की अनोखी मुहिम, रैली से दिया नशामुक्ति का संदेश

रांची : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर झारखंड के अलग-अलग जिले में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं साहेबगंज के सुभाष चौक से चैती दुर्गा होते हुए गांधी चौक तक की गई रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने कहा कि तंबाकू का सेवन कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को जन्म देता है। बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों के कारण कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू से दूरी बनाने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान,डॉक्टर किरण माला,सदर सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महमूद आलम,डॉक्टर मुकेश कुमार,ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों एवं ग्रामीणों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महमूद आलम ने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण संभव है।मौके पर मौजूद डेम, डीपीएम,बीपीएम मनोज यादव,ओर अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *