बोकारो एसपी की मानवता ,घायल को पहुंचवाया अस्पताल
बोकारो -30 मई शाम करीब 8:30 बजे एलएच कॉलोनी स्थित एक मकान में रखे किरोसिन तेल में आग लग जाने की घटना हुई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संयुक्त प्रयास से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। बोकारो पुलिस ने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।



