यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू, 36 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध
रांची : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू की है। रविवार 24 मई को जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
जारी आदेश के अनुसार पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, हथियार एवं हरवे हथियार लेकर चलने तथा किसी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने पर रोक रहेगी। हालांकि सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी एवं शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।
यह निषेधाज्ञा 24 मई को सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं आम लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
वहीं सेंटर की बट कि जी तो राजधानी रांची में यूपीएससी परीक्षा के लिए कुल 36 सेंटर बनाए गए हैं। उनमें संत जेवियर कॉलेज, इन्टरमिडिएट सेक्शन, कामिल बुल्के पथ, राँची, महेन्द्र प्रसाद इन्टर महिला महाविद्यालय, 62 डी सर्कुलर रोड, राँची,संत अलोइस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, राँची,संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, डॉ० कामिल बुलके पथ, पुरुलिया रोड, रॉचीसंत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रॉची उर्दूलाईन कान्वेंट गर्ल्स, हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, राँची उसूलाईन ईंटर कॉलेज, डॉ० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी युनिवर्सिटी, मोरहाबादी, रॉची (सब सेन्टर-ए), डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी युनिवर्सिटी, मोरहाबादी, रॉची (सब सेन्टर-बी), गोस्नर हाई स्कूल, जी०ई०एल० चर्च कम्पलेक्स के पीछे, मेन रोड सहित कई सेंटर बनाए गए हैं।



