बीजेपी नेता डॉ.उमेश कुमार गुप्ता भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत

रांची: रांची एवं लखनऊ के प्रसिद्ध समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ उमेश कुमार गुप्ता को उनके समाज के प्रति समर्पण, कार्यकुशलता और लंबे अनुभव को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उन्हें मनोनयन पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव डॉ उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की विभिन्न उपजातियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने देशभर में संगठन के विस्तार को लेकर भी प्रतिबद्धता जताई।
डॉ गुप्ता के मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *