उलगुलान न्याय महारैली की तैयारी को लेकर जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

लातेहार: 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो विधायक बैद्यनाथ ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की। विधायक ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को इस रैली को सफल बनाने की बात कही है।कार्यकर्ताओं को झंडा बैनर उपलब्ध कराया गया।


बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि यह उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी। लातेहार जिले से लाखों की संख्या में लोग रांची पहुंचेंगे। यहां से भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद होगा। झामुमो का एक एक कार्यकर्ता सहित इंडी गठबंधन के लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि उलगुलान न्याय महारैली में झारखंड के जन की बात होगी। झारखंडी जनता के अधिकारों की बात होगी। पिछले एक दशक में झारखंड के साथ किस प्रकार अन्याय पूर्ण और सौतेला व्यवहार मोदी सरकार द्वारा किया गया है उसे सामने रखा जाएगा।अपने खनिजों से देश को समृद्ध बनाने वाले झारखंड को एक दशक में कैसे विकास के मामले में हासिये पर भेज दिया गया है। उसका भी हिसाब केंद्र सरकार से मांगा जाएगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष मोतीनाथ शहदेव,जिला सचिव समसुल अहोदा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,अंकित पांडे,दीपक कुमार सहित कई झामुमो के कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *