एक सूत्र में जोडें रखता है परिवार: सकलदीप भगत
खूंटी : मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को विश्व परिवार दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को जीवन में परिवार के महत्व को बताया गया। इस दौरान छात्रों को परिवार के सभी सदस्यों की भूमिका, सभी सदस्यो की अहमियत और महत्ता बताकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि कई बार हम सोचते हैं कि अगर हम अपने घर की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएं तो जीवन में जल्दी प्रगति कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है। हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे जीवन में घर और परिवार की क्या अहमियत है। परिवार ही है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। हमारा परिवार ही हमें प्रेरित करता है। परिवार के बिना प्रत्येक इंसान इस दुनिया में अकेला है उनका अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहानियों के जरिए ये बताया कि समाज की परिकल्पना परिवार के बिना अधूरी है, ऐसे में परिवार लोगों को एकसूत्र में जोड़े रखता है अथवा हर दुःख और सुख के मौके पर निस्वार्थ एक दूसरे के साथ खड़ा रहता है। मौके पर शिक्षिक जेवियर के साथ-साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



