पीएम मोदी पहुंचे यूएई प्रसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ की बैठक

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक छोटा सा दौरा किया। यह दौरा छोटा इसलिए है क्योंकि पीएम सिर्फ चार घंटे ही यूएई में रुके। हालांकि इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ यूएई प्रसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की बल्कि कई अहम समझौतों का ऐलान भी दोनों पक्षों ने किया। पीएम मोदी की इस छोटे दौरे से भारत के लिए बड़े फायदे हो सकते हैं। खासतौर से उर्जा क्षेत्र में हिए समझौते राहत का सबब बन सकते हैं।
पीएम मोदी के यूएई के इस दौरे पर भारत रक्षा, ऊर्जा और इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े समझौते किए हैं। ये इसलिए खास है क्योंकि पश्चिम एशिया में उथल-पुथल के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री रास्तों में आई रुकावट ने भारत की उर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित किया है। भारत और यूएई में ये अहम समझौते हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *