प्रेस क्लब रामगढ़ का सत्र 2022-24 का चुनाव संपन्न,मनोज अध्यक्ष योगेंद्र सचिव बने

रामगढ़।प्रेस क्लब रामगढ़ का सत्र 2022-24 का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कुल 203 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया रात्रि 7:00 बजे चुनाव समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा की इसके अनुसार अध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार सिंह को 119 अमित कुमार सिन्हा को 82 मत प्राप्त हुए इस प्रकार अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह विजय घोषित किए गए
सचिव पद के लिए योगेंद्र कुमार सिन्हा को 116 धर्मेंद्र पटेल को 85 मत प्राप्त हुए इस प्रकार सचिव पद के लिए योगेंद्र कुमार सिन्हा को विजय घोषित किया गया
कोषाध्यक्ष पद के लिए तरुण कुमार बागी को 121 एवं अनिल विश्वकर्मा को 78 मत प्राप्त हुए इस प्रकार कोषाध्यक्ष के लिए तरुण कुमार बागी को विजय घोषित किया गया।
सह सचिव पद हेतु दीपक प्रसाद साहू को 116 एवं ज्योति कुमार सिन्हा को 82 मत प्राप्त हुए इस प्रकार सचिव पद के लिए दीपक प्रसाद साहू को विजय घोषित किया गया ।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दुर्वेज़ आलम को 171 विनीत कुमार को 161 देवांशु शेखर मिश्रा को 150 सत्येंद्र पाठक को 143 राकेश कुमार पांडे को 141 अजीत कुमार को 139 उमेश सिन्हा को 138 मोहम्मद वली वल्लाह को 135 दिनेश कुमार को 125 मनोहर लहरी को 124 मत प्राप्त हुए इस प्रकार उक्त दसों कार्यकारिणी सदस्यों को विजय घोषित किया गया इसके अलावा शेष पांच उम्मीदवार अमरजीत कुमार 118 सुनील कुमार 108 सुरेंद्र सिंह 102 अयूब अंसारी 95 रंजीत कुमार 81 मत प्राप्त हुए।चुनाव की प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुई जो 2:30 बजे तक मतदान के रूप में संपन्न हुआ 3:30 बजे से मतगणना का कार्य किया गया चुनाव समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल अधिवक्ता ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया मतदान कराने में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल महासचिव सीताराम उपाध्यक्ष झलक देव महतो कोषाध्यक्ष हरख नाथ महतो प्रणव मुखर्जी अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद रामजी गुप्ता जितेंद्र कुमार अभिषेक दर्राद लोकेश महतो प्रकाश रंजन संजय शर्मा अधिवक्ताओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *