सभी वाइन शॉप क्षेत्रों में चलाया गया सर्च अभियान
रांची :अरगोड़ा थाना प्रभारी ने हरमू मैदान और आसपास के सभी वाइन शॉप क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और असामाजिक तत्वों की पहचान करना था।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हरमू मैदान में मौजूद लोगों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके साथ ही आसपास स्थित वाइन शॉप के बाहर खड़े लोगों की भी तलाशी ली गई, ताकि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।



