हेमंत सरकार भी रघुवर सरकार के रास्ते पर चल रही है : नमन भारतीय

रांची : हेमंत सोरेन सरकार भी रघुवर सरकार की तरह ही लाठीचार्ज कराकर आन्दोललो कों दबाने का काम कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपरोक्त बातें समाजसेवी नमन भारतीय ने कही। उन्होने यह भी कहा की राजभवन के पास धरना मे शांतिपूर्ण तरीके से बैठे पंचयात सचिवालय स्वयंसेवक संघ पर पुलिसकर्मियों ने अंधाधुंध बेरहमी से लाठीचार्ज की और हो और महिलाओं कों भी दोड़ा दौड़ाकर पिटाई की गई जिससे पुरुष के साथ साथ महिलाऐ भी बुरी तरह से घायल हुई जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ नही है।लाठीचार्ज में आधा दर्जन से ज्यादा कर्मी घायल हुए हैं।कई के माथे, तो कई को हाथ-पैर में चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। लाठीचार्ज के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शन कर रही कई महिलाओं पर भी पुलिस का डंडा चला है। कई महिलाओं को भी चोट आई है।श्री भारतीय ने आगे कहा की इसी तरह पूर्व मे भाजपा सरकार के मुखिया सह मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सरकार के विरुद्ध चलाये जा रहे आन्दोंलनों कों बब्बर तरीके से रौदनें का कार्य कर रही है जो सरकार के लिए शुभ संकेत नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *