बोकारो इस्पात संयंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण

बोकारो – बीएसएल में मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 14 मार्च को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के साथ अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पी. के. रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता , अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी.बी. करुणामय तथा कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस. के. भारद्वाज उपस्थित रहे।सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के उन विभागों और कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सुरक्षा, गृह सज्जा (हाउसकीपिंग) तथा परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।सुरक्षा और हाउसकीपिंग श्रेणी के अंतर्गत ग्रुप-1 में आरएमएचपी को विजेता तथा कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग को उप-विजेता का पुरस्कार दिया गया। ग्रुप-2 में एसएमएस-2 एवं सीसीएस ने प्रथम तथा एसएमएस-न्यू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-3 में सीआरएम-3 को विजेता और हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) को उप-विजेता घोषित किया गया।ग्रुप-4 में जल प्रबंधन विभाग (डब्ल्यूएमडी) ने बाजी मारी, जबकि ट्रैफिक विभाग उप-विजेता रहा। इसी प्रकार ग्रुप-5 में आरईडी और ग्रुप-6 में आरसीएल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, टीबीएस और आरएमपी विभाग को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, सी एंड आई टी, मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, नगर प्रशासन तथा जनसंपर्क विभाग विभाग को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।बौद्धिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वरीय प्रबंधक (आई एंड ए) पुष्पवंत कुमार ने प्रथम, उप महाप्रबंधक (ईसीएस) नितेश रंजन ने द्वितीय तथा वरीय प्रबंधक उत्सव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।महिला वर्ग में वरीय प्रबंधक आभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सुरक्षा का संदेश देने वाले प्रतिभागियों और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया गया।सुरक्षा मानकों का पालन और कार्यस्थल की स्वच्छता न केवल दुर्घटनाओं की संभावना को कम करती है, बल्कि यह संयंत्र की उत्पादकता और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *