करम डाली विसर्जन के दौरान पलामू में छह की मौत

पलामू। करम डाली विसर्जन के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई. चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम पूजा के बाद डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाली बहाने के दौरान 15 वर्षीय सिंपी कुमारी, पिता दिलीप पासवान, नदी में डूब गई. हादसे में उसकी भी मौत हो गई. लगातार हुई इन घटनाओं से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *