नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप में चार गिरफ्तार

बोकारो। बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का उद्भेदन कर लिया। कांड की महिला किंगपिन कसमार के करकट्टाखुर्द निवासी, 20 वर्ष युवती सहित दुष्कर्म में सम्मिलित तीन को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । उक्त किंगपिन युवती अनैतिक कार्य में पहले से भी संलिप्त थी। उसने उसे बहला फुसला के तीन लड़कों के साथ भेज दिया। काण्ड के वादिनी के द्वारा बताया गया कि 27 अक्टूबर की शाम के समय एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की अचानक गायब हो गई। खोजबीन के क्रम में पता चला कि बरईकला छठ घाट से संध्या करीब 6 बजे गाँव के किंगपिन युवती ने तीन युवकों को बुलाकर उन्ही के बाईक से कहीं भेज दिया है। वादिनि द्वारा संबंधित थाना में मामला दर्ज करवाया गया था ।बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार एवं बेरमो पुलिस उपाधीक्षक बि एन सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो के तत्परता से घटना में संलिप्त तीन युवक सफीक अंसारी ,रंजीत कुमार ,राहुल कुमार एवं किंगपिन युवती को गिरफ्तार किया गया ।उक्त बात की जानकारी प्रेस वार्ता में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने दिया ,आगे उन्होंने कहा कि
तीनो युवक नाबालिक पीड़िता को करीब 7 बजे शाम में ओरमो दाँतु रोड में ग्राम कुलागुजु के सामने रोड के पश्चिम तरफ सुनसान स्थान पर ले जाकर तीनों युवकों के द्वारा पकड़ कर जोर जबरदस्ती बारी-बारी से बलात्कार किया गया। इसके बाद तीनों युवक नाबालिक पीड़िता को बाईक पर बैठा कर गाँव में लाकर छोड़ दिया ।
अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्तों द्वारा घटना के क्रम में पहने गये वस्त्र की बरामदगी की गई है । इस छापामारी दल में
जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेश सिंह कसमार थाना पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी भजनलाल महतो,पेटरवार थाना पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी
राजू मुण्डा सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *