खूँटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न
खूंटी: नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप सम्पन्न हुआ। प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक, खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र, श्रीमती रश्मि लकड़ा की उपस्थिति में कराई गई। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रथम रेंडमाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना है, ताकि आगामी मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।



