जेसीआई रांची का 66वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जेसी अभिषेक जैन बने अध्यक्ष
रांची: रांची के सेलिब्रेशन बैंक्वेट में जेसीआई रांची का 66वां शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जेएफएस राखी जैन (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया) एवं जेसी तन्वी अग्रवाल (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जोन-3) शामिल थीं।
समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने अपनी युवा और ऊर्जावान टीम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. महुआ मांझी ने अध्यक्ष सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जेसीआई जैसे संगठन युवाओं में नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नई टीम से समाजहित में नवाचार और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
शपथ ग्रहण के उपरांत अपने संबोधन में जेसी अभिषेक जैन ने वर्ष 2026 के लिए “वन टीम – वन विज़न” का नारा दिया और संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को नेतृत्व के अवसर देना, सामाजिक सरोकारों को मजबूती देना और रांची को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना होगा।
नई कार्यकारिणी में सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, उपाध्यक्ष के रूप में जेसी निशांत मोदी, जेसी आदित्य जालान, जेसी अनिमेष निखिल, जेसी अनुभव अग्रवाल, जेसी निखिल अग्रवाल एवं जेसी रवि आनंद को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष जेसी ऋषभ जैन बनाए गए, जबकि संयुक्त सचिव जेसी मनदीप सिंह होंगे। निर्देशक मंडल में जेसी अभिषेक नारनौली, जेसी अग्निश मित्रा, जेसी अमन पोद्दार, जेसी अमन सिंघानिया, जेसी अंकित अग्रवाल सहित कई सदस्य शामिल हैं। जेसी रवि सामौता को प्रवक्ता तथा जूनियर जेसी चेयरपर्सन के रूप में आध्यान टंटिया को चुना गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन जेसी अभिनव अनूप गर्ग ने किया। कार्यक्रम निर्देशक जेसी देवेश जैन एवं जेसी राहुल टिबरेवाल तथा सह-निर्देशक जेसी रौनक सिन्हा ने आयोजन को सफल बनाया। समारोह में जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं शहर की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


