बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को आयेंगे रांची

रांची: गोड्डा के पूर्व विधायक व प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से किया मुलाकात। मुलाकात कर झारखंड में चल रहे संगठन के गतिविधि और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर किया विचार विमर्श।
प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि संगठन को सुदृढ़ और मजबूत करने हेतु युवाओं की आवाज ,बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव12 फरवरी को आयेंगे रांची।रांची में राजद के विधायक पूर्व सांसद, विधायक, एवं सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात तथा संगठन की स्थिति से होंगे अवगत।
झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर पर कैसे हो मजबूत इस पर करेंगे बात और मजबूती के लिए देंगे टिप्स।
गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव और बेलहर के विधायक मनोज यादव साथ थे। माननीय उप मुख्यमंत्री से मिलने के उपरांत बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी की मुलाकात कर झारखंड के सांगठनिक एवं राजनिनिक स्थिति से कराया अवगत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *