घाटशिला में भाजपा ने हार के डर से दिया 40 स्टार प्रचारक: डॉक्टर मनोज
रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी घाटशिला के उप चुनाव में हार के डर से 40 स्टार प्रचारको की सूची जारी किया है इससे स्पष्ट कि है भाजपा को हार का डर सताने लगा है इसलिए भाजपा हैरान और परेशान है । चुकी भाजपा नेताओं को पता है की झारखंड में जितने दिनों की भाजपा सरकार रही जनहित में राज्यहित में एक भी काम नहीं किया ,केवल जनता को दिगभ्रमित करने झूठे वादे ,झूठे सपने दिखाने का काम किया है इसलिए घाटशिला उपचुनाव में भाजपा हर हाल में चुनाव हारेगी और वहां महागठबंधन का जीत सुनिश्चित है।
भाजपा लाख यत्न कर ले 40 स्टार प्रचारक क्या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गृह मंत्री अमित शाह जी एवं अन्य और 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर ले और दम लगा लें भाजपा का घाटशिला में जीत नामुमकिन है।
डॉ कुमार ने कहा कि माननीय हेमंत सोरेन द्वारा किए गए जनहित में कार्यों के आधार पर घाटशिला उपचुनाव में मतदान करेगी। चुकी जनहित और झारखंड के लिए हेमन्त सरकार ने सैकड़ो कार्य कर के जनता का दिल जीतने का काम किया है।



