राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर टीएमबीयू में ऑनलाइन बैठक, 5 जनवरी तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने का आदेश

भागलपुर: राज्यपाल सचिवालय के पत्र के आलोक में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, पीजी विभागाध्यक्षों एवं कॉलेज प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में राज्यपाल सचिवालय के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू द्वारा भेजे गए पत्र के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

राज्यपाल सचिवालय के पत्र में विश्वविद्यालय को तीन बिंदुओं पर कार्रवाई करते हुए संबंधित सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया है। प्रभारी कुलपति ने निर्देश दिया कि टीएमबीयू में इन निर्देशों का दृढ़ता से पालन करते हुए 5 जनवरी तक अनुपालन रिपोर्ट हर हाल में राज्यपाल सचिवालय को उपलब्ध करा दी जाए।

मालूम हो कि बिहार लोक भवन, पटना द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को शिक्षण कार्यक्रम, परीक्षा कार्यक्रम, संकायवार प्रतिदिन संचालित कक्षाओं की विवरणी (प्राध्यापक के नाम सहित) तथा वार्षिक परीक्षा कैलेंडर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से अद्यतन कर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

प्रभारी कुलपति प्रो. झा ने सेमेस्टरवार नामांकन से लेकर परीक्षा एवं परिणाम तक का समग्र टीचिंग और एग्जामिनेशन कैलेंडर तैयार करने का निर्देश सभी पीजी हेडों और विश्वविद्यालय अधिकारियों को दिया। उन्होंने अवकाश अवधि में ही शेड्यूल तैयार करने को कहा, ताकि जनवरी में विश्वविद्यालय खुलते ही उसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का भी उल्लेख करने तथा सभी वर्गों के सिलेबस को वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

कुलपति ने सभी अधिकारियों से सामूहिक टीमवर्क के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीएमबीयू के शिक्षकों में उच्च स्तरीय शिक्षण और शोध क्षमता है, जिसे और सशक्त रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों को नववर्ष की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

ऑनलाइन बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी साह, कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बिनोद ओझा, पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर सहित सभी पीजी विभागाध्यक्ष और कॉलेजों के प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *