सादगी व ईमानदार छवि के लिए चर्चित संजय टाईगर को कैबिनेट मंत्री का मिला इनाम

पटना।बिहार के शाहाबाद की धरती आरा से विधायक संजय सिंह टाईगर को कैबिनेट मंत्री के रूप में इनाम मिला है।उन्हें कई वर्षों की तपस्या,सादगी व ईमानदार छवि को लेकर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने शानदार भूमिका के लिए चुना है। गौरतलब हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में आरा विधानसभा से उन्हें टिकट नहीं मिला। लेकिन उन्होंने लगातार पांच साल तक अपनी वफादारी व जमीनी कार्यकर्ता के रूप में आरा विधानसभा के लिए कार्य किया।दिलचस्प बात तो यह है कि इस बार शाहाबाद के सबसे चर्चित हॉट सीट आरा विधानसभा से शानदार जीत मिली।जहां उनकी सहजता व ईमानदार छवि को लेकर पूरे बिहार में चर्चा हुई थी।वहीं गुरुवार को पहले मंत्रीमंडल में ही बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में बेहतरीन इनाम दिया। अब बिहार में शाहाबाद की धरती आरा की आवाज बुलंद करेंगे संजय सिंह टाईगर।गणादेश से बातचीत में संजय सिंह टाईगर ने कहा कि आरा विधानसभा समेत पूरे शाहाबाद के सभी ज्वलंत मुद्दों को अविलंब निदान किया जाएगा।वहीं एनडीए गठबंधन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने धनबल व बाहुबल को दरकिनार कर एनडीए गठबंधन को आपार बहुमत दिया है। नारी शक्ति के रूप में माता व बहनों ने हमारे गठबंधन को अप्रत्याशित सफलता दी है। बिहार के चौमुखी विकास के लिए हम जान की बाजी लगा देंगे। उन्होंने आरा विधानसभा के तमाम जनता को सादर नमस्कार करते हुए बधाई दी।उन्हें बिहार मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनने को लेकर अगिआंव विधायक महेश पासवान,प्रेम रंजन पटेल,आशा देवी, कौशल विद्यार्थी, बलराम सिंह,पवन कुमार सिंह, रणविजय सिंह व संजय सिंह के अलावा काफी संख्या में शाहाबाद समेत पूरे बिहार के लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *