हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी तेज,11अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव

रांची: हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा अब आक्रामक मूड में आ गई है।

चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की रणनीति अख्तियार की है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों,प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक हुई।

बैठकों का दौर दिनभर चलता रहा। बैठक में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी गण एवम विधायकगण उपस्थित हुए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता संगठन विस्तार के साथ साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रम को कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार बूथ से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने की दिशा में जी जान से जुटे हुए हैं वहीं दूसरी ओर हम सब राज्य सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शनों के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता राज्य की जनभावना के अनुरूप राजधानी में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने केलिए बाध्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि 11अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों में चाहे वो किसान ,मजदूर हो,युवा शक्ति हो,महिलाएं हों,आदिवासी , दलित, पिछड़े वर्ग के लोग हों इस सरकार के खिलाफ सभी वर्गों में आक्रोश है। लोग इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार से निजात चाहते हैं।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की तीन ही पहचान है। लूट ,झूठ और तुष्टिकरण। लगभग साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार ने इसके अलावा कुछ भी नही किया।
श्री मरांडी ने कहा राज्य में लूट की प्रकाष्ठा हो चुकी है। खनिज संसाधनों की तस्करी हो रही। बड़े बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में जेल जा रहे या ईडी ,सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में रोज झूठ की खेती हो रही। मुख्यमंत्री युवाओं को सदन से सड़क तक झूठ बोलकर बरगला रहे। घोषणा पत्रों में शामिल एक भी वादे को ठगबंधन सरकार ने पूरा नहीं किया।
अपराधी बेलगाम हैं,बिचौलिए दलाल मालामाल हैं और जनता बेहाल है।
उन्होंने कहा कि अब युवाओं का धैर्य टूट चुका है।युवा शक्ति सड़कों पर उतर चुकी है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार वोट बैंक के खातिर तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही। बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही।इसलिए हेमंत सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा जनता इस सरकार को अब देखना नही चाहती। इसलिए भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप सरकार से निजात दिलाने केलिए संकल्पित है।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में जनता स्वावलंबी भारत,सशक्त भारत ,मजबूत भारत ,विकसित भारत का सपना पूरा करना चाहती है। कार्यकर्ताओं केवल सरकार की उपलब्धियों और सांगठनिक कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर तक पहुंचने की जरूरत है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने बैठक सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते हुए विंदुवार चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान,आंधी हो या तूफान,आगे बढ़ना मेरा काम
श्री सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष और संगठन दोनो कार्यों को करने में अभ्यस्त हैं।
उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान,महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम,मन की बात कार्यक्रम,स्थापना दिवस कार्यक्रम,सामाजिक समरसता सप्ताह कार्यक्रम सहित आगामी 11अप्रैल को होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी एवम उसे सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते हुए हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान को निर्धारित अवधि में पूरा करना है।
बैठक में मंच पर अतिथियों का स्वागत प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया।मंच का संचालन बालमुकुंद सहाय और धन्यवाद ज्ञापन मुनीर उरांव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *