झामुमो पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
बोकारो : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर, भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि हम सभी उन वीर नायकों और राज्य निर्माण के योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं जिनके संघर्षों से यह राज्य अस्तित्व में आया।रतनलाल मांझी ने कहा कि आज झारखंड प्रदेश अपनी 25 वीं वर्षगांठ को रजत जयंती के रूप में मना रहा है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि यह केवल एक वर्षगाँठ नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली अभिव्यक्ति है।झामुमो नेता मंटू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास की रफ्तार और सोच ऐसी है जो झारखंड प्रदेश को स्वावलंबी बनाती है और इसे अन्य राज्यों से अलग पहचान दिलाती है। मंटू यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का यह दृष्टिकोण प्रदेश के एक-एक जनता के लिए है और उनके द्वारा किए जा रहे लगातार विकास कार्यों से यहां के युवा, किसान और महिलाएँ समेत आम जनता आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव मुकेश महतो, मदन कुमार महतो, फिरदौस अंसारी, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, चंदू सिंह मुंडा, फैयाज खान, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार, लालमोहन हेंब्रम, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, रामदयाल सिंह, संजय यादव, मटुकलाल किस्कू, आकाश टुडू, मस्तान अंसारी, दीपक यादव, भोलू खान, भारत यादव, सुरेंद्र कुमार, अशोक हेंब्रम, धनेश तूरी, सलीम अंसारी, प्रदीप कुमार, राजकुमार सोरेन, रणधीर रजक, सुमन वर्मा, महेश मुंडा, मेगाराम दे, एकता देवी, षष्ठी देवी, कुसुम भारती, आदि मौजूद थे ।



