रनिया और सोदे पंचायत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र का वितरण
खूंटी: जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में पुनः अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कन्डुलना की उपस्थिति में सुदूरवर्ती पंचायत खटखुरा और सोदे पंचायत में पंचायत कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि उक्त पंचायत में आप सभी सम्मानित जनों को कांग्रेस पार्टी के निति एवं सिद्धांतो को घर घर जा कर पहुंचाने एवं कांग्रेस द्वारा किए गए जन कल्याण में किये गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही और पंचायत में व्याप्त जन कल्याण की जोभी समस्या है उन्हें खबर करने की बात कही ताकि जो भी समस्या है उसका निराकरण किया जा सके।साथ ही दोनों पंचायतों के पदाधिकारियों ने पुरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के कार्यो को करने की बात कही।
मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, अनमोल होरो, रामसिंह राम, नुआ खां, प्रनित तोपनो , तुरतन तोपनो , अजित मड़की रामधन सिंह, आदि उपस्थित थे ।



