भोजपुर के सभी सीटों पर एनडीए की शानदार जीत होगी
अनूप कुमार सिंह,आरा।शाहाबाद समेत भोजपुर जिले के तमाम सीटों पर एनडीए गठबंधन शानदार जीत हासिल करेगी!आरा विधानसभा की ज्वलंत मुद्दों को बुलंद करेंगे!उक्त बातें आरा विधानसभा के एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाईगर ने कही।वे गुरुवार को भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव शानदार तरीके से संपन्न होने उपरांत मीडिया को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने आरा विधानसभा समेत पूरे शाहाबाद की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई वर्षों बाद भोजपुर समेत पूरे शाहाबाद में जनता ने धनबल व बाहुबल को दरकिनार कर जमीनी उम्मीदवारों को उत्साह के साथ वोट दिया है।जहां आरा विधानसभा की आवाज पूरे बिहार में बुलंद होगी।वहीं पूरे भोजपुर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन परचम लहराएगा।बीजेपी वरिष्ठ नेता ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की लहर दौड़ रही है।महागठबंधन को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह बिहार की जनता तैयार है। उन्होंने आरा विधानसभा समेत पूरे शाहाबाद की जनता को सफल भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया।गौरतलब हो कि लोकतंत्र के महापर्व में भोजपुर समेत पूरे शाहाबाद के वोटरों में इस बार काफी उत्साह देखने को मिला। समारोह में कौशल विद्यार्थी,प्रेम रंजन अटल बिहारी सिंह,दुर्गा राज,बलराम सिंह,किरण सिंह व रणविजय सिंह के अलावा काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।



