जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक

खूंटी: जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद एवं नगर पंचायत पर्यवेक्षक कालीचरण मुंडा उपस्थित रहे।इस बैठक में नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस एवं 19 वार्ड अध्यक्षों को माननीय सांसद के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी वार्ड अध्यक्षों से आग्रह किया गया की जल्द से जल्द वार्ड कमिटी बनाकर जिला में जमा किया जाय। ताकि नगर पंचायत चुनाव से पहले सभी कमिटी को दुरुस्त कर लिया जाय खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण को भी बहुत जल्द प्रखंडों के प्रभारी बनाया जाएगा। प्रखण्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
सांसद कालीचरण मुंडा ने संबोधन पहले सभी नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस तथा सभी वार्ड अध्यक्षों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं तथा चुनाव से पहले नगर कमिटी को दुरुस्त कर लेने के लिए कहा गया ।
इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, नईमुद्दीन खां, गुलाम गौस, रविकांत मिश्रा, तैयब अंसारी, गोपाल भगत, सामडोम तोपनो, विक्रम नाग, शमशाद अंसारी, परवेज आलम, फिरोज आलम, इंदु अन्ना हसा, कर्मदयाल प्रजापति, दिलीप होरो आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *