रांची में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

रांची: भगवान सूर्यदेव को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार को राजधानी रांची में हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस दौरान शहर के विभिन्न छठ घाटों में व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर कठिन व्रत को समाप्त किया।

जहाँ एक ओर घाटों पर पूजा-अर्चना की भव्यता देखने को मिली, वहीं कई परिवारों ने अपने घरों और अपार्टमेंट परिसरों में भी छठ पूजा का आयोजन किया। इसी बीच रांची के मोराबादी स्थित लेक गार्डन अपार्टमेंट में दो परिवारों द्वारा वृहद स्तर पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपार्टमेंट की सभी महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और सामूहिक रूप से पर्व को सफल बनाया।

छठ व्रती रश्मि वर्मा ने बताया कि उनके परिवार में पीढ़ियों से छठ पर्व करने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा, यह पर्व पवित्रता और धार्मिक आस्था का अटूट संगम है। सूर्यदेव की उपासना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति मिलती है।

वहीं दूसरी व्रती रश्मि दयाल ने कहा कि सूर्यदेव की असीम कृपा से सबसे कठिन व्रत भी सहज रूप से पूर्ण हो जाता है। यह पर्व विशेषकर संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। हर वर्ष छठी मैया की कृपा से यह व्रत करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *