जन सुराज के पहली सूची में सीतामढ़ी के दो उम्मीदवार,सुरसंड से ऊषा किरण और रून्नीसैदपुर से विजय कुमार साह पर जन सुराज पार्टी ने जताया भरोसा
सीतामढ़ी : जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सीतामढ़ी जिले के दो विधान सभा से दो प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें रुन्नीसैदपुर से विजय कुमार साह उर्फ विजय सिंधिया और सुरसंड विधान सभा से ऊषा किरण के नाम की घोषणा की गई।
टिकट की घोषणा होने के बाद विजय सिंधिया और ऊषा किरण ने अपने समर्थकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
विजय सिंधिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब जनता उन्हें विधान सभा भेजेगी तो हर प्रखंड में कैंप लगाकर भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। वहीं ऊषा किरण ने कहा कि जन सुराज किसी जाति विशेष या धर्म विशेष की पार्टी नहीं है। इसलिए इस पार्टी का कोई जाति समीकरण नहीं है। यह पार्टी केवल और केवल बिहार में अच्छी व्यवस्था और बिहार का समग्र विकास चाहती है। जनता मुझे विधान सभा भेजती है तो मैं अपने क्षेत्र में शिक्षा पर विशेष कार्य करूंगी।
मौके पर पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव, पुपरी संगठन जिला अध्यक्ष असगर अली चौधरी, पुपरी प्रखंड अध्यक्ष इंतेखाब आलम उर्फ मिस्टर, पुपरी अभियान समिति संयोजक इरशाद अहमद, विधान सभा प्रभारी रूप नारायण कॉपर उपस्थित, पूर्व मुखिया, श्याम सुंदर यादव उपस्थित रहे।



