झारखंड में अब खूंटी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबियत बिगड़ी,रिम्स में भर्ती

रांची: झारखंड में लगातार विधायक और मंत्रियों की तबियत बिगड़ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को खूंटी से झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बुधवार को उन्हें दोबारा अस्पताल बुलाया है। फिलहाल वे रांची स्थित अपने आवास पर हैं। विधायक रामसूर्या मुंडा ने बताया कि उन्हें हर्निया की समस्या है, जिसके कारण तेज दर्द हुआ और अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी है, जिसे वे जल्द ही करवाएंगे। इस बीच, उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही पार्टी के कई कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *