मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन की जयंती पर नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने स्व० दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत-शत नमन किया।
मुख्यमंत्री ने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व० दुर्गा सोरेन जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन अलग झारखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, उनकी भूमिका एवं योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *