खनन विभाग ने अवैध रूप से कोयला लदे दो ट्रक को किया जब्त ,एवं दो चालक गिरफ्तार
बोकारो: बोकारो उपयुक्त के निर्देशानुसार खनन विभाग द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जरीडीह थाना अन्तर्गत जैनामोड़ चौक के समीप पथ पर अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन कर परिवहन करते हुए 2 ट्रक को जब्त कर जरीडीह थाना को सुपुर्द किया गया तथा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही, दोनों ट्रक चालकों को स्वस्थ हालत में गिरफ्तार कर थाना को सौंपा गया।इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।



