G -20 के निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखने पर झामुमो को ऐतराज, कहा- भाजपा अब देश का नाम भी बदलने वाली है

रांची: भारत की राजधानी दिल्ली में G -20 की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई देश के राष्ट्रपति का आगमन होने वाला है। वहीं केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रपति को G -20 के लिए रात्रि भोज निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा। इसपर इंडिया गठबंधन के नेताओं को ऐतराज हो गया है। इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो ने इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को इंडिया नाम से इतना चिढ़ हो गया है की इंडिया के नाम से रखे सभी चीजों को बदलने की तैयारी कर रहे हैं। यहां तक की इंडिया में G-20 की शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति को भेजे निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है।अब तो इंडिया कहना भी भाजपा को अपमान लगता है।
अंतर्राष्ट्रीय वर्ड में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा जाता है। लेकिन एक नया टार्मलॉजी शिक्षक दिवस के दिन आया है।वह है प्रेसिडेंट ऑफ भारत।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जो आपदा इन लोगों के बीच में आई है उसमे भी भाजपा ने अवसर ढूंढ लिया है। केवल नाम बदलने पर अरबों रुपए खर्च किया जा रहे हैं। एक रुपए का सिक्का भी बदला जाएगा,उसमे भी इंडिया लिखा हुआ है।
भाजपा को अब हिंदी से अपमान लगने लगा है।मतलब आप समझ सकते हैं, सत्ता और सत्ता में रह कर घोटाले जब बाहर आने का समय आ गया है तो इनलोगो में दहशत है।
उन्होंने कहा कि एनडीए अब वह एनडीए नहीं रहा उसका पूरा नाम अब नेशनल डिजास्टर एलायंस हो गया है। अब इस देश में कोई दलित और आदिवासी नहीं रहेगा। केवल और केवल कॉर्पोरेट रहेगा।जिस प्रकार जर्मनी में हुआ था उसी तरह एनडीए भारत के लोगों के साथ करेंगे।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह मैसेज जा रहा है की भाजपा इंडिया गठबंधन से घबरा गई है। इसलिए G -20 के रात्रि भोज के निमंत्रण कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। यह बहुत बड़ा अपमान है और एक नई साजिश भी है।
उन्होंने कहा कि स्थिति यह आ गई है की संसद के पांच दिनों के सत्र में मुद्दे क्या होंगे यह अबतक सामने नहीं आई है। पांच दिनों के विशेष सत्र में बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान। इस गंभीर मुद्दे पर देश की जनता को विचार करना पड़ेगा।
वहीं डुमरी उप चुनाव मतदान पर कहा वहां की जनता ने पूरे जोश खरोश के साथ इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी को वोट किया है। डुमरी की जनता ने भारी संख्या में वोट कर अपने दिवंगत नेता जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
वहीं तमिलनाडु के सीएम के बेटे के द्वारा सनातन विरोधी बयान देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इससे झामुमो को कोई लेना देना नहीं है। झामुमो सभी धर्मों का सम्मान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *