खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरुकता रथ रवाना किया

रांची :खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगकवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। अपर समाहर्त्ता रांची श्री राम नारायण सिंह एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम गोपाल पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया।

जागरुकता रथ के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना -सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना एवं चीनी वितरण योजना अतंर्गत मिलने वाली खाद्यान्न एवं सामग्री की जानकारी लोगों तक पहुंचायी जायेगी।

अंत्योदय अन्न योजना के (पीला कार्ड) लाभुकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज निःशुल्क, गुलाबी कार्डधारियों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क, हरा कार्डधारी को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क, 10 रुपये में एक साड़ी एवं एक धोती/लुंगी (प्रति 6 माह में) सहित योजना अंतर्गत अन्य लाभ प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *