सिलादोन और भण्डरा पंचायत में कांग्रेस ने पंचायत कमिटी को नियुक्ति पत्र दिया
खूंटी : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत सोमवार को तिरला, सिलादोन और भण्डरा पंचायत में ग्राम पंचायत कमिटी का सत्यापन सह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा—
“आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब आपकी भूमिका है कि आप अपने पंचायत को कांग्रेसी विचारधारा से सशक्त करें और इसे जन-जन तक पहुँचाएँ।”
कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने जिला अध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा—
“यदि ग्राम पंचायत मजबूत है तो संगठन को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता। हर पदाधिकारी को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।”
मौके पर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला उपाध्यक्ष पाण्डेया मुण्डू, फिरोज आलम उर्फ बब्लू, अनमोल होरो, सुनील मुण्डा, निर्मल उरांव समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



