मुरहू क्षेत्र में अति वृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने झामुमो का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा
खूंटी: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुरहू प्रखंड अंतर्गत गनालोया पंचायत और हस्सा पंचायत के ग्राम घाघरा, मड़गाँव एवं बांधटोली में कई मकान ध्वस्त हो गया है। इस आपदा से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को खुँटी जिला झामुमो का एक प्रतिनिधि मंडल उक्त पंचायत में पहुंचा।
प्रतिनिधि मंडल ने गनालोया पंचायत के ग्राम घाघरा में संजय पहान, मड़गाँव में पुढ़ूंगी मुण्डाईन एवं बबिता कच्छप के क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को तिरपाल का वितरण किया, साथ ही अंचल कार्यालय के माध्यम से हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय सदस्य डॉ० हेमंत तोपनो, केंद्रीय सदस्य सह-जिला उपाध्यक्ष मगन मंजित तिड़ू ,खुँटी प्रखंड सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, कोषाध्यक्ष सोमा तिड़ू ,उपाध्यक्ष साहिल संगा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय संगा, कर्रा प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष जोनसन होरो, छात्र मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड हमसोय,तिरला पंचायत अध्यक्ष अमित पूर्ति, चार्ल्स पहान,मंगल होरो, बबलू नाग इत्यादि मौजूद थे।



