शोषित वंचित और उपेक्षित वर्गों का सामाजिक न्याय हेतु लोकहित अधिकार पार्टी आंदोलन करेगी:हरिनाथ
रांची :लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय भामाशाह नगर रिंग रोड कांके हरिनाथ ट्रेडर्स परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता एवं संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित नवमनोनीत कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू जी को अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर नये दायित्व के लिए शुभकामना और बधाई दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा लोकहित अधिकार पार्टी सर्व समाज और कमजोर वंचित शोषित उपेक्षित वर्गों को सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए झारखंड सहित पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। हमारी पार्टी का गठन मात्र डेढ़ वर्ष पहले झारखंड प्रदेश में हुई है, पिछले 2024 के लोकसभा और विधानसभा का चुनाव पार्टी का चुनाव चिन्ह सेब 🍎 छाप पर लड़ने का काम किया गया। जिसमें लोकसभा में लगभग 68 हजार एवं विधानसभा में एक लाख से अधिक लोगों ने अपना मतदान पार्टी को किया।
लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता जी के नेतृत्व में देशव्यापी सभी के लिए समान स्तर का उच्च शिक्षा और चिकित्सा देश में बिल्कुल निःशुल्क लागू कराने सहित जात आधारित जनगणना कर जिसकी जितनी संख्या भारी उसको मिले उतनी हिस्सेदारी के आधार पर सामाजिक न्याय का आंदोलन चल रहा है।
साथ ही बैठक में विशेष कर स्थानीय मुद्दों जैसे विस्थापन नीति,स्थानीय नीति, पेसा कानून एवं आरक्षण व शिक्षा नीति में सुधार, भ्रष्टाचार बेरोजगारी और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन करने का रणनीति पर गंभीरता से विचार किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला उपाध्यक्ष सह कांके विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुकुल नायक, बलदेव साहू, डॉ.दानेश्वर, मोहम्मद जुल्फान अंसारी, महिला मोर्चा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्षा रीना मुंडा, उपाध्यक्षा सुशीला देवी, नेहा ठाकुर, रेखा महतो, अनीता तिर्की, मंत्री कंचन रानी, सविता देवी, सरोज देवी, संजय लोहरा,कांके प्रखंड अध्यक्ष गणेश साहू, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद कुमार, रातू प्रखंड अध्यक्ष कुमार ब्रज राज, कृष्ण कुमार, नंदू साहू, सोनू कुमार, विवेक कुमार यादव, मंटू कुमार, शंकर साव, राजेश ठाकुर, शंकर प्रसाद, अमित नायक, शुभम रजक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।



