ठाकुर गांव सेमरटोला निवासी एक महिला अपने भतीजा के साथ फरार

रांची: ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बंसरी सेमरटोला गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सेमरटोला निवासी एक महिला अपने भतीजा के साथ गुरुवार की देर रात भाग गई। जानकारी के अनुसार नवलकिशोर साहु की पत्नी ममता देवी का प्यार अपने भतीजा सिकंदर साहु से पिछले लगभग दो वर्षों से चल रहा था। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद एक सप्ताह पूर्व सामाजिक बैठक कर दोनों को अलग रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा और गुरुवार की रात्रि दोनों घर से फरार हो गए। विदित हो कि महिला का दो बच्चा हैं वहीं युवक भी शादीशुदा है और उसका भी दो बच्चे है। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर दोनों को खोजने की गुहार लगाया है। थाना प्रभारी विनित कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। दोनों के सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *