भागलपुर के 3 लाख 16 हजार लाभुकों के खाते में 34 करोड़ 84 लख रुपए पेंशन की राशि दी

भागलपुर। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत 11119949 पेंशन धारियों के खाते में 122727.38 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरण किया गया। वहीं भागलपुर जिले के 3 लाख 16 हजार लाभुकों के खाते में 34 करोड़ 84 लाख रुपए पेंशन की राशि दी गई।भागलपुर के टाउन हॉल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री बिहार सह प्रभारी मंत्री भागलपुर संतोष कुमार सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, पीरपैंती के विधायक ललन कुमार, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, महापौर डॉ वसुंधरा लाल, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उप महापौर डॉ सलाउद्दीन अहसन, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ प्रणय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन में सहयोग किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारीयों को 400 रुपए मिलता था। आज से माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 1100 रुपए किया गया। यह राशि जून महीने से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर के 3 लाख 16 हजार लाभुकों में 34 करोड़ 84 लाख रुपए उनके खाते में दिया जाएगा। और इस बात की सूचना उनके मोबाइल में एसएमएस के माध्यम से चली जाएगी।
उन्होंने कहा कि यहां जीविका का बहुत बड़ा ऑर्गेनाइजेशन है, जो दीदियों को सपोर्ट किया और जो दीदी उस समूह से जुड़ी हुई हैं।वे स्वावलंबी हो गई। उसी प्रकार हमारे समस्त पेंशनधारियों को 1100 रुपए पेंशन मिलेगी तो वे स्वावलंबी हो जाएंगे। उन्होंने सभी पेंशनधारियों को बधाई दी।
पीरपैंती के माननीय ललन कुमार ने कहा कि आज मुझे सबसे ज्यादा खुशी हो रही है कि मैंने इसी बजट सत्र में यह मांग रखी थी कि पेंशन की राशि 400 रुपए कम है। पेंशन की राशि को बढ़ाने की जरूरत है। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विचार किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के प्रभारी मंत्री ने कहा कि 400 रुपए से बढ़कर पेंशन राशि 1100रु की गई है। सरकार पर भरोसा रखिए यह राशि और बढ़ सकती है। जब आदमी 60 वर्ष का हो जाता है और सहयोग के लिए परिवार की तरफ जब उनकी आंखें जाती है, तब उसे कुछ कमी महसूस होती है।
मुख्यमंत्री का विजन है न्याय के साथ विकास और समाज का कोई वर्ग छूटे नहीं। इसका वे ख्याल रखते हैं। हमेशा न्याय के साथ विकास यानी समाज का अंतिम पंक्ति में बैठे हमारी सभी लोगों का विकास हो चाहे फिर किसी रूप में हो, पेंशन के रूप में हो या योजना के रूप में हो। हम लगातार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त शुभम कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *