मूसलाधार बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहने से बच्चे की मौत, तीन घायल

रांची: सोनाहातु प्रखंड के तेलवाडीह गांव में भारी बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया। इसकी वजह से मलबे में दबकर एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन सदस्य घायल हैं मृत बच्चे का नाम शिवा प्रमाणिक था। हादसे के समय पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। मृतक की माँ ने बताया कि रात 1 बजे के करीब यह हादसा हुआ। तब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उस वक्त भारी बारिश हो रही थी। इसी बीच उनका मकान ढह गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गये। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *