बीआईटी मेसरा कैंपस में युवती का शव बरामद
रांची : बीआईटी मेसरा कैंपस के हॉस्टल में एक युवती का शव मिला है। मृतक युवती की पहचान अजंलि के रूप में हुई है, जो बीआईटी मेसरा में एमएससी की छात्रा थी। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में यह घटना हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हॉस्टल नंबर-9 में युवती का शव बरामद हुआ है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की एक डायरी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान डायरी में कुछ ऐसी एंट्री मिली है, जिससे ये पता चलता है कि परिवारिक विवाद के कारण वो तनाव में रह रही थी। शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि परिवारिक विवाद से लगातार परेशान रहने के बाद छात्रा ने अपनी जान ले ली। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि छात्रा की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी।


