एसआईआर-2026: मुरहू के पांच मतदान केंद्रों का उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

खूंटी: एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी, खूंटी ने मुरहू प्रखंड के पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें मतदान केंद्र संख्या 245, 246, 249, 250 और 254 शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सत्यापन की प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने बीएलए-2 की उपस्थिति में प्रपत्र-2 तैयार किया। इसमें नोटिस और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की सूची शामिल की गई। इसके बाद चुनाव पाठशाला आयोजित कर सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाए गए, ताकि उनकी पहचान और सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ और बीएलए-2 को निर्देश दिया कि सूचीबद्ध मतदाताओं के घर जाकर होम टू रोल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही पात्र मतदाताओं से वैध दस्तावेज प्राप्त कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्रवाई करें।उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत बीएलओ को किशोरी पंजी के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली युवतियों को चिह्नित कर उनसे प्रपत्र-6 भरवाने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है।
इस दौरान उन्होंने अपील की कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। उन्होंने सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *