भाजपा को बिहार से खदेड़ा है झारखंड से बाहर का रास्ता दिखाएंगे : जय प्रकाश यादव

रांची : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह से भाजपा को सत्ता से बेदखल की है,उसी तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड से भी खदेडेंगे।

वे शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा झारखंड राज्य में पार्टी मजबूती के साथ समीकरण के मुताबिक मैदान में उम्मीदवार उतारेगी। बहुत जल्द ही नई कमेटी का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगमन होने जा रहा है। झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूती करने और लोकसभा चुनाव का हुंकार भरेंगे। साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत होंगे। तेजस्वी यादव झारखंड में गठबंधन सरकार के घटक दल के साथ भी बैठक करेंगे। श्री यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा लोगो को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई। जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। राजद सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए कोई भी कदम उठा सकती है। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,महासचिव संजय प्रसाद यादव,राजद युवा अध्यक्ष रंजन कुमार,पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह,प्रवक्ता अनिता यादव सहित कई राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *