झारखंड में छात्र आंदोलन चरम पर,17 वें दिन छात्रों को मिली पानी की बौछार,टीयर गैस और लठियाँ

रांची : झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चरम पर पहुंच गया। आंदोलन के 17वें दिन छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा मार्च के दौरान कई पुलिस के द्वारा तैयार कई लेयर की बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए विधानसभा पहुंच गए। इस दौरान दिन के 12 बजे जगरनाथपुर मंदिर के पास पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़ा तो पुलिस ने छात्रों पर पानी की बौछार,टीयर गैस और लठियाँ बरसाई गई। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं घायल हो गई। एक छात्र के सिर में चोट लगी और सिर फट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम होते होते छात्रों का जन सैलाब विधानसभा गेट नंबर वन पर पहुंच गया। शाम छह बजे आसमान से बारिश भी होने लगी इसके बाद भी छात्र विधानसभा गेट पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने कई बार छात्रों को उस जगह से हटने का आग्रह किया,जब नहीं माने तो पुलिस ने आंदोलन पर बैठे छात्रों को लठियाँ बरसाते हुए उन्हे खदेड़ते हए जगरनाथपुर मंदिर तक ले गए।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *