कोयलांचल से पीएम मोदी की हुंकार,इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे, कहा-जेएमएम का मतलब जमकर लूटो…

धनबाद: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के धनबाद से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मौका था सिंदरी में खाद कारखाने का शुभारभ करना। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने रोड शो किया और जनता को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। खासकर झामुमो और कांग्रेस को जमकर धोया। पीएम मोदी ने कहा जेएमएम का मतलब जमकर खाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास का दुश्मन है। लेकिन भाजपा का मतलब तेजी से विकास।
झारखंड में तेजी से विकास के लिए यह जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन, प्रशासन ईमानदार हो। लेकिन जब से यहां झामुमो और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टीकरण वाली सरकार बनी है तब से स्थितियां बहुत बदली है। झारखंड में रंगदारी बढ़ती जा रही है। तुष्टीकरण के चलते घुसपैठ बढ़ती जा रही है। यहां जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं का एक ही काम रह गया है अपने तिजोरिया भरने का। इन लोगों ने झारखंड की जनता को लूटकर बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही है।
उन्होंने कहा कि जिसने गरीबों का पैसा लूटा उसे जेल में रहना चाहिए। जिसने जनता का लूटा है उसे लौटना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेता है तो यह लोग तरह-तरह के बहाने बताते हैं। यह लोग जांच से भाग रहे हैं। क्योंकि ये लोग अपने काले कारनामे जानते हैं। जेएमएम और कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। झारखंड में इतने जनजाति परिवार हैं इतने प्रतिभाशाली नौजवान हैं,यह लोग उनको कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे। सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
आपके बच्चों की चिंता यह मोदी करेगा। धनबाद और आसपास का यह क्षेत्र उद्यमियों और श्रमिकों का क्षेत्र है। लेकिन मोदी आपके लिए जो भी योजना बनाता है यह इंडिया गठबंधन वाले उसका विरोध करते हैं या फिर उसे पर अड़ंगा लगते हैं। कोरोनाकाल में हमने मुफ्त राशन की योजना शुरू की। लेकिन इंडिया गठबंधन के लोग इसका विरोध कर रहे थे। इंडिया गठबंधन वाले चाहते हैं की मुफ्त अनार देने वाली योजना बंद की जाए।
इंडिया गठबंधन वाले कितने भी दबाव बना ले लेकिन यह मोदी झुकाने वाला नहीं है। मुफ्त अनाज वाली गरीबों की योजना है। वह मोदी चालू रखेगा। आगे भी चालू रखेगा, ताकि गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे। हमने एक देश एक राशन कार्ड योजना बनाई। अब मजदूरों को किसी भी नई जगह पर नया राशन कार्ड नहीं बनना पड़ेगा। भारत को विकसित बनाने में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका। यहां पर जितनी मात्रा में माता बहने आशीर्वाद दिया वह अद्भुत। मोदी पानी की समस्या का समाधान करने में जुटा हुआ। लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार इस काम को भी रोक रही है। इतने साल बाद भी झारखंड में जल जीवन मिशन के कार्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार यहां पर गरीबों के पक्के घर मकान में भी रोड़े अटका रही है। उसमें मलाई खा जा रहे हैं। ये लोग विकास विरोधी है।
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सौगात देने का काम किया है। देवघर में एयरपोर्ट, एम्स का भी शुभारभ बीते साल हमने किया था। सिंदरी में खाद कारखाना चालू हो जाने से यहां के हजारों युवाओं में इसमें रोजगार मिलेगा। इसके अलावा रेलवे में भी बहुत विकास का कार्य हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *