बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा आज,राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे उपस्थित

रांची : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव पर शुक्रवार को जगन्नाथपुर मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी है।श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई वालंटियरों को तैनात किया गया है।

जगन्नाथ मंदिर में पिछले 333 सालों से लगातार रथ यात्रा की परंपरा निभाई जा रही है। प्रभु की ऐतिहासिक और दैवीय यात्रा के लिए हर साल विशेष तैयारियां की जाती हैं।

इस साल भी राँची में रथयात्रा की पूरी तैयारी है।आज दोपहर दो बजे बाद मुख्य मंदिर से प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकलेगी।


राज्यपाल संतोष गंगवार और स्थानीय नेता और मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। रथ यात्रा शाम चार बजे निकलेगी। रथ पर भगवान जगन्नाथ स्वामी,बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र सवार होंगे और 14दिनों के लिए मौसीबाड़ी जाएंगे। यहां पर 14 दिन रहने के बाद वापस जगरनाथ मंदिर में उनका आगमन होगा। शाम छह बजे मौसीबाड़ी में जगन्नाथ स्वामी का श्रद्धालु आरती करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *