शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगाः शिक्षा मंत्री

रांचीः झारखंड विधानसभा में बुधवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि हमारी सरकार चुनाव को छोड़कर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगती है. पूर्व की सरकार में तो शिक्षकों से दारू बेचवाया जाता था. हम चुनौती देते हैं कि कोई अगर यह साबित कर देगा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाया गया है है तो सदन जो भी सजा देगी मुझे मंजूर होगा। शिक्षा मंत्री विधायक सीपी सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के सवाल का जवाब दे रहे थे। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों से शैक्षणिक कार्य की जगह मुर्गा मुर्गी गिनवाती है. बीएलओ का काम शिक्षकों से लिया जाता है. कहा कि कोरोना काल में 71 प्रतिशत छात्र शिक्षा से वंचित रह गए. सरकार ऐसे छात्रों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था कराए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *