लालू परिवार के असल खलनायक बन गए हैं तेजस्वी यादव: जीतन राम मांझी

पटना।बिहार में ’दामाद’ को लेकर चल रही राजनीति के बीच केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी ने साधा निशाना! श्री मांझी ने कहा कि ’दामाद’ के मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस तरह हवा दे रहे हैं! वह लालू परिवार के भीतर मचे घमासान की तरफ इशारा करता है। तेजस्वी  ने पहले अपने बड़े भाई को घर से निकलवा दिया !वहीं अब वे चाहते हैं कि उनके बहन व बहनोई भी लालू परिवार में ना रहें।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू परिवार के अंदर इस वक्त बेहद गंभीर साज़िश चल रही है। तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव से पहले ही परिवार के अंदर अपने सभी भाई–बहनों को निपटा देना चाहते हैं। श्री मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव का मकसद दरअसल ’दामाद’ का मुद्दा उठाकर अपने ही बहन और बहनोई को हाशिए पर करना है। वहीं

श्री मांझी ने कहा कि परिवार के गब्बर सिंह भी अब इस स्थिति में नहीं कि अंदरूनी साजिश का विरोध कर पाएं। तेजस्वी को मालूम है कि गब्बर सिंह अगर कल को अपने बेटी–दामाद को कहीं एडजस्ट करना चाहें? तो इसी ’दामाद’ के मुद्दे का हवाला देकर उन्हें रोका जा सकता है। दुर्भाग्य है.. ऐसा व्यक्ति बिहार के सीएम की कुर्सी के लिए खुद को दावेदार बता रहा है? जो अपने परिवार का ना हो सका?ऐसा व्यक्ति बिहार का कैसे होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *