कारगिल शहीदों को सेना ने किया याद

पटना। कारगिल विजय की स्मृति में सेना द्वारा शहीद सैनिकों के परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विदुपुर प्रखंड के बजीतपुर गांव में सेना के अधिकारियों ने शहीद सैनिक के परिवार से भेंट की। वहीं उन्हें सम्मानित किया।सूबेदार अमितवा दस, हवलदार रणजीत, राकेश ठाकुर और अजय मिश्रा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में गर्व और उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक अरुण फौजी ने सेना के अधिकारियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार में शहीद परिवारों को इस तरह घर जाकर सम्मान दिया जा रहा है।सेना की इस पहल से आम लोगों में गर्व की भावना जागृत हुई है। वहीं शहीदों के योगदान को स्मरण करने का एक भावनात्मक अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *