मुक्ति गैस एजेंसी बंद होने के बाद जिला प्रशासन की पहल,डीसी के निर्देश पर आम उपभोक्ताओं के हित में IOCL द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था

रांची: मुक्ति गैस एजेंसी के बंद होने तथा उससे संबद्ध घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में हो रही असुविधा की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा स्थिति को गंभीरता से लिया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आम उपभोक्ताओं के हित में IOCL द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

IOCL द्वारा मुक्ति गैस एजेंसी से संबद्ध कुल 17,162 घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें नजदीकी अन्य एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ संबद्ध किया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अब ऑनलाइन बुकिंग कर संबद्ध गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

वैकल्पिक गैस एजेंसियों एवं उनके क्षेत्रवार विवरण निम्नवत हैं:-

  1. झलक इंडेन गैस एजेंसी
    मोबाइल नंबर: 9431169469
    संबद्ध क्षेत्र:

हरमू हाउसिंग कॉलोनी
हरमू
न्यू एरिया पाइपरटोली

  1. ओरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर
    मोबाइल नंबर: 9431170156
    संबद्ध क्षेत्र:

अपर बाजार
इरगू टोली एवं चुना भट्ठा

  1. जयंत गैस कंपनी
    मोबाइल नंबर: 9470193803
    संबद्ध क्षेत्र:

पुरानी रांची
हरमू रोड
भुइयां टोली
मुक्ति गैस गोदाम के आसपास का क्षेत्र
निजाम नगर

  1. एस.के. गैस सर्विस
    मोबाइल नंबर: 9431115677
    संबद्ध क्षेत्र:

आनंद नगर
भवानी नगर

घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित समस्या होने पर संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करने अथवा जिला प्रशासन को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुक्ति गैस एजेंसी के बंद होने के कारण किसी भी घरेलू गैस उपभोक्ता को आवश्यक ईंधन की आपूर्ति में अनावश्यक कठिनाई न हो।

इंडियन ऑयल के स्मार्ट बुकिंग मोड्स निम्नलिखित हैं :-

  • व्हाट्सएप बुकिंग: 7588888824
  • मिस्ड कॉल बुकिंग: 8454955555
  • एसएमएस/आईवीआरएस बुकिंग: 7718955555
  • इंडियन ऑयल वन मोबाइल ऐप
  • भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS)
  • ऑनलाइन पोर्टल: https://cx.indianoil.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *