उपायुक्त ने जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा
रांची :उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
उपायुक्त ने इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्बंधित पदाधिकरियों को निर्देश देते जिला में चल रहें विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा की आम जनता से अधिकारी किसी भी परिस्थिति में अच्छे से पेश आए। साथ उनके कार्यालय के कर्मी आम नागरिकों से अच्छे से उनकी बात सुनते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता दे।



