कांग्रेस के नाराज12 विधायक बजट सत्र में नहीं लेंगे भाग,सभी झारखंड से जा रहे हैं बाहर

रांची: चांपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ ही कांग्रेस में घमासान हो गया है। मंत्री पद नहीं मिलने से करीब12 विधायक नाराज हो गए हैं। नाराज सभी कांग्रेस के विधायक झारखंड से बाहर जा रहे हैं।शाम चार बजे की फ्लाइट से पहले सभी दिल्ली जायेंगे और आलाकमान के पास अपनी बातों को रखेंगे। वहां से जवाब पॉजिटिव नहीं मिलने पर सभी बजट सत्र में भाग नहीं लेंगे। साथ ही दूसरा रास्ता अपना सकते हैं।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में करोड़ों रुपए के बारे न्यारे हुए हैं। मंत्री बनने के लिए दस दस करोड़ रुपए लिए गए हैं। जिसने पैसे दिए उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला और जो नहीं दिया वे चूक गया।
गठबंधन सरकार के शीर्ष नेतृत्व को जल्द ही इस मामले को सुलझाना पड़ेगा। यदि विधायकों की नाराजगी बरकरार रही तो सरकार पर भी खतरा हो सकता है। भाजपा को बैठे बिठाए गरम गरम मुद्दा हाथ लग गया है। बजट सत्र में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने से पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *